
muftkhabar.com
आपने देखा ही होगा कि हर देश में शादी के तौर तरीके अलग ही होते हैं| लोग धर्म का सम्मान करते हुए शादी शादी के कामकाजों को करते हैं | आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश भी है जहां दूल्हा और दुल्हन के टॉयलेट जाने पर भी रोक होती है |

दरअसल, ये प्रथा इंडोनेशिया में अपनाई जाती है | टीडॉन्ग समुदाय के लोग इसका पालन करते हैं | कहा तो ये भी जाता है कि समुदाय के लोग इस रस्म का बड़े ही सावधानी से इस प्रथा का पालन करते हैं | यहां शादी के तीन दिन बाद दूल्हे और दुल्हन को टॉयेलट नहीं जाने दिया जाता है | क्यों कि ये लोग ऐसा करने को अशुभ समझते हैं | इस समुदाय के लोगों का कहना है कि शादी एक पवित्र काम होता है और अगर कोई टॉयलेट जाता है तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है | ये लोग समझते हैं कि दुल्हा और दुल्हन अगर टॉयलेट जाते हैं तो वें अशुद्ध हो जाते हैं |

यहां तक कि नव दंपति को बुरी नजर ना लगे इसके लिए भी इस नियम का पालन होता है | टीडॉन्ग समुदाय के लोगों का मानना है कि टॉयलेट का इस्तेमाल कई लोग करते हैं और वहां जाने से दुल्हा-दूल्हन में नकारात्मकता आती है |यहां तक कि अगर कोई टॉयलेट चला भी जाता है तो उस शख्स का रिश्ता खतरे में पड़ जाता है |
हैरानी तो इस बात को लेकर भी होती है कि ये लोग कहते हैं कि टॉयलेट जाने से उनकी जान तक जा सकती है | इस मान्यता का पालन हो सके इसके लिए दूल्हे और दुल्हन को शादी के दौरान तीन दिन कम खाने-पीने की चीजें ही मिलती हैं |