
बालों के झड़ना जिससे इंसान गंजेपन का शिकार होने लगता है और समाज में शर्म भी महसूस करने लगता है| इस बीमारी से जुडी विस्तार से जानकारी इस प्रकार है|
गंजेपन के कारण
इंसान के गंजे होने का मुख्य कारण है मानसिक तनाव, गलत खान पीन, प्रोटीन की शरीर में कमी होना, विटामिन डी की कमी का होना, कुछ दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं और उम्र के बढ़ने के कारण भी इंसान गंजा होने लगता है| कई लोगों को बाल खींचने की आदत होती है जिसके परिणाम गंजे होने की स्थिति में पहुंच जाता है|
गंजे होने के लक्षण
अधिक संख्या में बालों का झड़ना गंजेपन का मुख्य लक्षण है साथ ही गंजेपन के गोले और धब्बेदार निशानों का सिर पर दिखाई देना इंसान के गंजे होने की ओर सकेंत करता है| दाद या सफेद धब्बों का पुरे सिर पर फ़ैल जाना भी गंजेपन का ही लक्षण है|
गंजेपन के लिए उपचार
जिस प्रकार आज आधुनिक युग में हर बीमारी का उपचार सम्भव है| गंजेपन का उपचार भी हो सकता है इसके लिए मरीज कुछ दवाएं, सर्जरी, विग और हेयर पीस की सहायता लेनी पड़ेगी| एक सफल परिणाम प्राप्त करने के लिए इन सभी तरीकों को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है| हेयर ट्रांसप्लांट की मदद से भी गंजेपन को दूर किया जा सकता है|
कुछ घरेलू नुस्खों से भी गंजेपन को दूर किया जा सकता है| अगर पौष्टिक आहार का सेवन सही रूप से किया जाता है तो गंजेपन की बीमारी से राहत पाई जा सकती है| अरंडी के तेल से मालिश एक कारगर नुस्खा साबित है|
भाई साहब, ‘चालान से नहीं, यमराज से तो डरिए’, आखिर पुलिस को क्यों जोड़ने पड़े हाथ ?