
इंसान की समझदारी उसको किसी बड़ी घटना से बचा देती है | रिश्तों को बचाने के लिए भी समझदारी काफी जरूरी होती है | ऐसी ही एक समझदार महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की चालाकी का भंडा फोड़ कर दिया |
woman catches boyfriend cheating olympics
महिला के बॉयफ्रेंड ने अपनी एक तस्वीर भेजी जिसमें ये पहचानना काफी मुश्किल था की उसके साथ एक अन्य लड़की भी है | दरअसल, बॉयफ्रेंड ने कहा था कि वो अपने दोस्तों के साथ Olympic देख रहा है | लेकिन जब महिला ने ध्यान से उस तस्वीर को देखा तो वो पकड़ा गया और वो अपने दोस्तों की बजाय किसी और लड़की के साथ था |
मेहन मरिया नाम की महिला द्वारा अपने बॉयफ्रेंड की करतूत को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया | उसने एक वीडियो जारी किया है जिसे 1.3 मिलियन बार से अधीक बार देखा गया है | महिला ने फोटो दिखाया है, जिसमें बताया कि बॉयफ्रेंड द्वारा भेजी गई इस तस्वीर में उसने कुछ ऐसा देखा, जिसकी वजह से उसे सच का पता चला|
woman catches boyfriend cheating olympics
मेगन ने जानकारी देते हुए कहा कि बॉयफ्रेंड को टेक्स्ट मैसेज करके पूछा कि वह क्या कर रहा है| तब उसके बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया कि वह अपने पुरुष दोस्तों के साथ ओलंपिक गेम देख रहा है| लेकिन तभी उसने खुद को सही साबित करने के लिए एक फोटो भी मेगन को भेज दी|
इस फोटो को जब मेगन ने देखा, तो वो हैरान रह गई. उसने इस तस्वीर से ऐसा झूठ पकड़ा, जो हर किसी के लिए पकड़ना आसान नहीं था| उसने बॉयफ्रेंड को रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘क्या मेरे माथे पर बेवकूफ लिखा है?’
इस फोटो में दिख रही कांच की केबिन के रिफ्लेक्शन में मेगन ने रेड वाइन का एक ग्लास देखा| वहीं एक महिला का घुटना भी दिखाई दे रहा था| कुछ ऐसी किताबें दिख रही थीं, जो महिलाएं पढ़ती हैं
woman catches boyfriend cheating olympics
फिलहाल, सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड की इस करतूत को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं |