पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें से सात बदमाश शार्प शूटर हैं
उन्होंने कहा कि उनके पास से 13 हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधी हत्या और लूट समेत कई अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि विशेष टीम के नेतृत्व में दो सप्ताह तक चले अभियान के बाद जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इससे पहले, 29 जून को पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिल ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद से जालधंर पुलिस उनके गिरोह के बचे हुए सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गुप्त सूचनाओं पर काम कर रही थी।