
पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से लड़ रही है | इसी बीच तकरीबन हर देश में कोरोना की वैक्सीन लगवाने का सिलसिला भी जोरों पर है | सरकारें लोगों को जागरूक करने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आ रही हैं | ताकि लोग कोरोना से मुक्ति पा सकें |

इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है, जो कि वाकई हैरान करती है| दरअसल, द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में वैक्सीनेशन के लिए अनोखा अभियान चलाया गया है | यहां लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक करने के लिए सरकार ने ऑफर पेश किया है जिसके तहत अगर कोई शख्स गांजा लेना चाहता है तो उसे वैक्सीन लगवानी होगी| यानी कि ‘वैक्सीन लगवाओ, फ्री गांजा पियो’ |
आप को बता दें, कि वॉशिंगटन राज्य में 2012 से गांजे के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई जिसके चलते ही सरकार ने अब ये फैसला लिया है | जब भी कोई 21 साल से ज्यादा का शख्स टिका लगवाएगा तो उसे गांजा मिलेगा |

साथ ही, वॉशिंगटन राज्य में शराब लाइसेंसधारियों को छह हफ्ते के अंदर वैक्सीन लगवाने वाले वयस्कों को फ्री बीयर या शराब देने की अनुमति दी है| इन सब प्रयासों के पीछे एक ही वजह है, कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं |
यहां तक कि, अमेरिका के कुछ राज्यों में तो बड़े बड़े ऑफर तक दिए जा रहे हैं, जैसे हवाई जहाज की टिकट, स्पोर्टस टिकट आदी|
‘वैक्सीन लगवाओ, फ्री गांजा पियो’ अभियान की शुरूआत 12 जुलाई को की गई थी | जिसका असर भी देखने को मिल रहा है |