
पद्मश्री मिल्खा सिंह के फैन्स के लिए एखक अच्छी खबर सामने आई है. उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है | डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है | चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती milkha singh लगातार रिकवरी कर रहे हैं | इस संबंध में पीजीआई के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने जानकारी दी और कहा कि मिल्खा सिंह के सभी मेडिकल पैरामीटर अब नॉर्मल हैं |

जब अस्पताल में milkha singh को भर्ती करवाया गया था | तब उनका ऑक्सीजन लेवल 88 तक था लेकिन अब वह अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल 98 तक आ रहा है.
जब से मिल्खा सिंह की तबीयत खराब होने की खबर मीडिया में आई है तब से उनके चाहने वालों में निराशा है और अब इस खबर के बाद से उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है |

बता दें कि मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी | जिसके बाद वे अपने घर आ गए थे और कोरोना नियमों का पालन कर रहे थे लेकिन 3 जून को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें पीजीआई में सीनियर डॉक्टर की देखरेख में भर्ती करवाया गया था |