
Muft Khabar, New Delhi
हरियाणा की शान डांसर सपना चौधरी अक्सर ही अपनी सोशल मीडिया पर एक्टिव देखी जाती हैं | सपना चौधरी लगातार अपने से जुड़ी वीडियोस, फोटो भी शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देख लोग काफी पसंद भी करते हैं | ऐसी एक वीडियो सपना चौधरी ने शेयर की है. जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं |
दरअसल, इस वीडियो में सपना चौधरी अपना स्टारडम भूल अपने हरियाणवी अंदाज में गांव के बच्चों के साथ एक देसी गेम खेलती नजर आ रही हैं |
https://www.instagram.com/tv/CP0NcRlhn-n/?utm_source=ig_web_copy_link
सपना बच्चों के साथ खेलने में काफी मग्न हैं वहीं बच्चे भी सपना चौधरी के साथ खेलने में काफी मस्ती कर रहे हैं | वीडियो में देखा जा रहा है, कि सपना चौधरी और बच्चे चप्पलों के साथ एक खेल रहे हैं, एक चप्पलों को बचाने में लगा है तो दूसरे साथ चप्पल को गोलदारे से निकालने में लगे हैं |वहीं आंगन में आसपास और भी औरते हैं जो कि अपने कामकाजों में व्यस्त होकर सपना चौधरी और बच्चों को खेलते हुए देख रही हैं|

दरअसल, ये खेल हरियाणा के हर गांव में अक्सर ही आपको देखने को मिल जाएगा. लोग इसे अलग अलग नाम से जानते हैं | सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखा है, ‘खोसड़ेमार… आपके यहां इस खेल को क्या कहते है?’
इस कैप्शन के पढ़ने के बाद उनके फैंस भी अपने अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं | हर कोई इस खेल उनके गांव में कह कहा जाता है बता रहा है |इसके साथ ही कई लोग सपना चौधरी के देसी स्टाइल की तारीफ भी कर रहे हैं |