
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता | इस समय एक दो मुंह सांप की अजब हरकत लोगों को हैरानी में डाल रही है | दो मुंहे सांप ने एक साथ दो चुहों को निगल लिया जिसको देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए |
दरअसल, अमेरिका के कंटेंट क्रिएटर ब्रायन बार्ज़िक ने कुछ समय पहले ही दो सर वाले सांप का वीडियो शेयर किया है जो कि अब काफी वायरल हो रहा है |
वीडियो में देख जा रहा है कि दो मुंहे सांप ने एक साथ दो चुहों को निकला हुआ है |देखने में ये घटना काफी डरा देने वाली लग रही है |
जैसे ही बार्जिक ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई | बार्जिक के इस 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादा तर लोग चकित हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है |
https://www.instagram.com/reel/CRl6Ha4A0Mg/?utm_source=ig_web_copy_link
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दो मुंहे सांपों को भारत में भी कई बार देखा गया है इससे पहले पश्चिम बंगाल के मिदनापुर शहर के एकरूखी गांव में भी ऐसे ही दो दो मुंह वाला साप देखा गया था जिसको लेकर लोगों में दशहत का माहौल था | जब इस सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची तो लोगों ने पौराणिक मान्यताओं के चलते दो मुंहे सांप को सौंपने से मना कर दिया था |