
नाग पंचमी naag panchmi के मौके पर आपको एक खास स्टोरी बताने जा रहे हैं | भारत में एक ऐसी जगह है जहां दहेज के नाम पर 21 जहरीले सांप दिए जाते हैं | दरअसल, ये प्रथा मध्य प्रदेश के एक इलाके में अपनाई जाती है और लोग इस प्रथा का पालन भी करते हैं |

इस बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है पर दूसरी ओर इन लोगों का इस प्रथा को लेकर अटूट विश्वास है | इस प्रथा को मध्य प्रदेश में गौरैया समाज के लोग अपनाते हैं |यहां शादी के समय लड़की वाले लड़कों को 21 जहरीले सांप देते हैं | इस बारे में इन लोगों की सोच है कि वो ऐसा नहीं करते तो कुछ भी अशुभ हो सकता है| शादी के बाद लड़की खुश नहीं रहती और शादी टूट तक सकती है | ये सांप किसी को अगर डंस ले तो वो इंसान वहीं मर भी सकता है लेकिन ये लोग इस बात की परवाह नहीं करते|
लड़की का बाप पकड़ने होते हैं सांप
naag panchmi special storyआप ये सुनकर ओर हैरान होंगे कि सांप पकड़ने की जिम्मेदारी भी लड़की के पिता की होती है | पिता को रिश्ता होने के बाद 21 गहुआ और डोमी प्रजाति के सांप को पकड़ना होता है और 21 सांप इकट्ठे होने के बाद शादी में लड़की को देने होते हैं |
आपकी जानकारी के लिए भी बता दें कि गौरैया समाज के लोगों का काम सांप पकड़ना होता है ये लोग सांपों का जहर बेचते हैं और सांप का खेल दिखाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं |
हालांकि, ये लोग इस अंधविश्वास से दूर हों इसके लिए वन विभाग कोशिश भी करता है लेकिन अभी तक ये लोग इस प्रथा को मानते हैं और सांप पकड़ते हैं |