
मौसम गर्मी का है और लोगों की सेहत में अलग अलग तरह के बदलाव होना भी लाजमी है | अक्सर ही लोगों को गर्मी के कारण तरह तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है | इन सब बीमारियों का कारण आपके द्वारा बरती गई लापरवाही ही है| अगर आप नीचे दिए गए चीजों को डेली रूटीन में शामिल कर लेते हैं तो आप गर्मियों में होने वाली तमाम बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं |

सबसे पहले पानी फिर कुछ ओर- दोस्तों अगर आप डेली अपने वजन और लंबाई के मुताबिक पानी का सेवन नहीं कर रहे तो आपको लुजमोशन, मुंह पर दाने, पेशाब ना आना जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है | क्योंकि, पानी ना पीने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाती है | जिसका खामियाजा आपको बाद में भुगतना पड़ता है |

मौसमी फल- दोस्तों, अगर आप मौसमी फल का सेवल भी अपनी डेली रूटीन में कर लेते हैं | तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं | क्योंकि, मौसमी फल में अधिक मात्रा में पोष्टिक तत्व होते हैं ऐसे में अगर आप दोपहर के समय में एक खाते हैं तो आप गर्मी से भी बच सकोगे साथ ही तव्चा भी निखरी रहेगी |

धूप से बचने के लिए करें ये उपाय- गर्मियों में लोगों को अक्सर ही बाहर जाने में समस्या होती है| लेकिन अगर अपनी तव्चा को गर्मी से बचाना चाहते हैं तो आपको मुंह पर कॉटन का कपड़ा बांधकर ही निकलना चाहिए साथ ही हफ्ते में दो से तीन बार निंबू, बेसन और हल्दी का लेप भी लगा लेना चाहिए| इससे आपको टेनिंग की समस्या से राहत मिल सकती है |