वंडर वुमेन फेस्ट में बीबा, वेरो मोडा और अधिक जैसे शीर्ष ब्रांडों को 70% तक की छूट पर एक्सप्लोर करें, अब 30 जुलाई तक लाइव, सर्वोत्तम ऑफ़र प्राप्त करने के लिए अभी खरीदारी करें।
कितनी पूंजी चाहिए?
प्लांट नर्सरी शुरू करना बहुत आसान है। इस बिजनेस के लिए ज्यादा पूंजी (Capital) नहीं चाहिए। न ही किसी तरह की आधुनिक मशीन जरूरी है। कुछ हजार रुपये में यह काम शुरू हो सकता है। बस थोड़ी सी जमीन (land) आपके पास होनी चाहिए। अगर आपकी अपनी जमीन नहीं है तो आप इसे लीज पर भी ले सकते हैं। हां, जमीन उपजाऊ होनी चाहिए। इसका मतलब है कि वहां की मिट्टी अच्छी होनी चाहिए।
क्या लोकेशन मायने रखता है?
नर्सरी का लोकेशन (Location) बहुत मायने रखता है। आपको कोशिश करनी होगी कि आपकी नर्सरी अच्छे इलाके में हो। आपको भी अपने घर के आसपास कई नर्सरी दिख जाएंगी। इसकी वजह यह है कि आर्थिक रूप से समृद्ध इलाकों के लोगों की लाइफस्टाइल अलग होती है। वे अपने शौक को पूरा करने के लिए पैसा खर्च करने में संकोच नहीं करते हैं।
फूलों के बारे में नॉलेज जरूरी है?
अगर आपको पहले से बागवानी अच्छी लगती है तो इससे आपको बहुत फायदा होगा। अगर ऐसा नहीं है तो आपको थोड़ी जानकारी हासिल करनी होगी। दरअसल मौसम के हिसाब से फूल बदल जाते हैं। गर्मी के फूल अलग होते हैं। जाड़े के फूल अलग होते हैं। कुछ फूल सदाबहार होते हैं। हर तरह के फूल का रखरखाव भी अलग होता है। इसलिए आपको इनके बारे में जानकारी होनी चाहिए। यह काम मुश्किल नहीं है। आपको गूगल (Google) और यूट्यूब (YouTube) से बहुत मदद मिल जाएगी।
कितनी मैनपावर चाहिए?
अगर आप छोटी नर्सरी से शुरू करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा मैनपावर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर के किसी सदस्य की मदद ले सकते हैं। नर्सरी चल जाने पर आपको 2 से 3 तीन लोगों की जरूरत पड़ सकती है। इसकी वजह यह है कि नर्सरी का ज्यादातर काम शारीरिक मेहनत से जुड़ा होता है। अकेले व्यक्ति के लिए उतनी मेहनत करना मुमकिन नहीं है।