बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।
नड्डा ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। 15 जून को राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना अधिसूचित की गई। हम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए आम सहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बात कर रहे थे। राजनाथ जी और मैंने कई पार्टियों से बात की। लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई।
यूपीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसलिए हमने अपने एनडीए सहयोगियों से बात की है और 20 नामों पर चर्चा की गई है। देश के पूर्वी हिस्से से उम्मीदवार पर आम सहमति थी और वह महिला हो और आदिवासी पहले कभी उम्मीदवार नहीं रहा हो।
झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी है द्रोपदी मुर्मू, ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है मुर्मू, बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता कर द्रोपदी मुर्मू के नाम का किया एलान, आदिवासी समाज से आती है मुर्मू