
(Meethika Dwivedi) आज के समय में लोगों को कब क्या पसंद आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता | इंटरनेट पर आज लोग अपना टेलेंट दिखाने के लिए वीडियो शेयर करते हैं औऱ उनकी वीडियो लोगों को पसंद भी आती है | ऐसी एक लखनऊ की 16 की लड़की है जिसका नाम है मिथिका द्विवेदी (Meethika Dwivedi) जो कि आजकल Instagram पर काफी छाई हुई हैं |
Meethika Dwivedi बड़े ही अलग अंदाज में वीडियो बनाती हैं | जो कि देखने वाले को पसंद आती हैं | वह यूपी अंदाज में अपने डॉयलोग बोलकर लोगों का मनोरंजन करती हैं | उनका ये ही अंदाज हर उम्र के लोगों को पसंद भी आता है |
केवल आम लोग ही नहीं बड़ी बड़ी हस्तियां भी उनकी फैन बन चुकी हैं | (Meethika Dwivedi) के 1.8 मिलिन के करीब फॉलोर्स हैं | यहां तक की प्रियंका चोपड़ा और अरबाज खान जैसे बड़े कलाकर भी मिथिका के फैन है |
हालांकि, अभी मिथिका पढ़ाई करती हैं | लेकिन छोटी उम्र में ही उन्होंने काफी नाम कमा लिया है | अपनी ज्यादातर वीडियोज में मिथिका अकेले ही दिखाई देती हैं | शायद ही उनकी अब कोई ऐसी वीडियो होगी जिसे लोग पंसद नहीं करते हैं | आपने भी कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर मिथिका को जरूर ही देखा होगा |