
देशभर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से इन दिनों तिरंगा यात्रा (tiranga yatra) का आयोजन किया जा रहा है| इसी बीच कालका हल्का से पूर्व विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व में भी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा (tiranga yatra) निकाली गई | जिसमें कार्यकर्ताओं को भारी मौजूदगी रही| तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा |
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से कार्यकर्ता अपनी-अपनी तिरंगा यात्रा (tiranga yatra) लेकर कालका कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे| जहां विधायक लतिका शर्मा ने उनका स्वागत किया |तिरंगा यात्रा में युवाओं का भी भारी समर्थन देखने को मिला |
युवा कार्यकर्ता निखिल शर्मा ने बताया की पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार शहीदों के सम्मान में कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है और तिरंगा यात्रा में भी युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |