मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही अपना घर बसाने जा रहे हैं। मीका, स्टार भारत के शो ‘स्वयंवरः मीका दी वोहटी’ (Swayamvar: Mika Di Vohti) के जरिए अपनी लाइफ पार्टनर चुनेंगे। ये शो 19 जून से रात 8 बजे स्ट्रीम होने जा रहा है। जिसके लिए बैक-टू-बैक इसके बेहतरीन प्रोमोज (Mika Di Vohti Promo) जारी कर मेकर्स, फैंस के बज को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया वीडियो (Mika Di Vohti Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख साफ होता है कि मीका को हसबैंड के रूप में पाने के लिए लड़कियां कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
बाद में वो लड़की उनके पास आकर उन्हें किस करती है और घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इजहार करती है। मीका उस लड़की को कंट्रोल करने के लिए कहते हैं, जिस पर वो कहती है कि नहीं होता। बता दें ये शो 19 जून से स्टार भारत पर आएगा। इस शो में देश के कोने-कोने से 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी, जो मीका सिंह का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। अब मीका की वोटी कौन बनेगी ये तो वक्त ही बताएगा।