रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी और उन्होंने इसे यूनिवर्सल टाइटल के साथ जोड़ दिया था। इसी वजह से उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बुलाया जाने लगा था। कुछ समय बाद रोमन रेंस ने WWE में नजर आना कम कर दिया।
ट्राइबल चीफ ने WWE के साथ नई डील साइन की थी और इसमें शर्त यह थी कि वो कम दिनों पर काम करेंगे। इसी वजह से रोमन रेंस लगातार नजर नहीं आ रहे हैं। फैंस भी टॉप चैंपियन के शो में दिखाई नहीं देने को लेकर निराश दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस के मन में सवाल है कि अगर रोमन कम मौकों पर नजर आने वाले थे तो कंपनी ने टाइटल्स को यूनिफाइड क्यों किया।
WrestleVotes ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि WWE का पलड़ा रोमन रेंस को Raw और SmackDown पर लगातार लाने का था। हालांकि, चीज़ें पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया: