रेलवे की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनीपत से जींद और दिल्ली से पानीपत के बीच चलने वाली बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच फिर से किया जा रहा है। आज 1 अगस्त के दिन 6 जबकि 10 अगस्त के दिन दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। रेलवे ने सोनीपत-जींद रोड पर चार ट्रेनों व दिल्ली-पानीपत रूट पर दो ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारने के आदेश दिए हैं।
हरियाणा से दिल्ली के बीच तीन ट्रेनों का होगा संचालन
रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली और हरियाणा के बीच 1 से 10 अगस्त के दौरान 3 रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये तीन रेलगाड़ी दिल्ली से रोहतक, दिल्ली से कुरुक्षेत्र और दिल्ली से बठिंडा के बीच चलेंगी। दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच 14023 व 14024 नंबर की ट्रेनों को चलाया जाएगा। दिल्ली से शाम 5:55 बजे प्रस्थान कर रात 11:25 पर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। अगले दिन सुबह छह बजे चलकर 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली फिरोजपुर सुपरफास्ट ट्रेन का नंबर 54641-54642 होगा। दिल्ली और जींद के बीच में स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन नए नंबर 04998 से जींद से शाम को 3:55 बजे चलेगी और 7:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 04997 नंबर से दिल्ली से 11:40 पर चलेगी और शाम को 3:40 बजे जींद पहुंचेगी। दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी।
आज से चलेंगी यह ट्रेनें
04025 सोनीपत से जींद स्पेशल
04026 जींद से सोनीपत स्पेशल
04905 सोनीपत से जींद स्पेशल
04906 जींद से सोनीपत स्पेशल
04909 दिल्ली से पानीपत स्पेशल
04910 पानीपत से दिल्ली स्पेशल
10 अगस्त को चलेंगी ये ट्रेनें
04963 नई दिल्ली से पानीपत स्पेशल
04964 पानीपत से नई दिल्ली स्पेशल