
Muftkhabar.com
Love affair-कभी-कभी प्यार में मर मिटने के लिए लोग कुछ भी कर बैठते हैं | ऐसा ही एक मामला बिहार के रोहतास से भी सामने आया | जहां एक love affair की कहानी को सफल बनाने के लिए महिला थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई | पंडित ने थाने में मंत्रोच्चारण किए और लड़का लड़की ने एक दूसरे को भी वरमाला पहनाई|
इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी और कहा कि टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत और पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका के बीच Love affair चल रहा था | लेकिन दोनों के घर वाले शादी के पक्ष में नहीं थे| आखिर में लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने लड़के को थाने बुलाया | उसकी सहमति से शादी की गई |
बताया जा रहा है कि लड़की अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए चार बार भाग भी चुकी थी क्योंकि उनके बीच लंबे समय से Love affair था | लेकिन घर वाले शादी को तैयार नहीं थे |
करीब 8 साल से चल रहे इस प्रेम-प्रसंग Love affair के लिए प्रेमिका ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने उसकी पिटाई तक कर दी| इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के पास मध्य प्रदेश पहुंच गई| लेकिन वहां भी लड़के वालों ने मना कर दिया |
फिलहाल, थाने में शादी को लेकर चर्चाएं खूब हैं | वहीं इस बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता चल गया है क्योंकि शादी के वक्त पुलिस ने लड़के और लड़की के भाईयों को भी बुलाया हुआ था | पूरे रिति रिवाज के साथ दोनों की शादी की गई थी | दोनों ही अब शादी के बाद से काफी खुश हैं | क्योंकि दोनों बचपन से एक दुसरे को प्यार करते थे |