सोशल मीडिया पर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक शादी का मौहाल बना हुआ है। सभी जयमाला में दूल्हे का इंतजार कर रहे होते हैं, मगर दूल्हा शराब पीकर वहां पहुंचता है। वो बिल्कुल भी होश में नहीं दिखाई दे रहा है। स्टेज पर जैसे-तैसे उसे लेकर लोग पहुंचते हैं। दूल्हे की इस हरकत पर साली को काफी गुस्सा आ जाता है।वो बड़बड़ाते हुए उसकी आरती उतारती है और जयमाला पहनाने के लिए बोलती है। लेकिन दूल्हा लड़खड़ाते हुए साली को ही जयमाला पहना देता है। उसकी इस हरकत पर साली उसे खूब चांटे मारती है।
इस वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कैसे दूल्हे की साली काफी नाराज हो जाती है और फिर दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर देती है। दुल्हन उसे ऐसा न करने के लिए कहती है लकिन फिर भी वो नहीं मानती है। दूल्हा भी चुपचाप पिटता रहता है। यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है और इसे @Vikki19751 नाम के ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। हालांकि, इसे देखकर साफ समझा जा सकता है कि इसे सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से क्रिएट किया गया है।